0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

दिल्ली मैट्रो भी महिलाओं के लिए अब सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। आये दिन सोशल मीडिया में मैट्रो की लचर व्यवस्था की वीडियो पौल वायरल होती रहती है। पर मैट्रो संचालकों पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है।   हाल ही में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स महिला के साथ गंदी हरकत और अश्लीलता की सभी हदें पार कर गया।   मामला  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जसौला अपोलो.मैट्रो स्टेशन का है। जहां पर मैट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक महिला को शख्स गलत जगह टच कर रहा है। महिला ने घटना की पुलिस शिकायत में खुलासा किया कि लिफ्ट के अंदर वह, और दूसरा शख्स था। वह महिला के.पीछे खडा था, और महिला को छू रहा था।

शख्स ने महिला के तमाम प्राइवेट पार्ट्स पर भी हाथ फेरा। इसके अलावा उसने अपना पराईवेट पार्ट भी दिखाया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह वहां से निकल कर भाग गया। महिला की शिकायत की तहकीकात मे पुलिस ने जसौला, अपौलो मैट्रो स्टेशन और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को ही हमें सूचना मिली की आरोपी जसौला मैट्रो स्टेशन की ओर आ रहा है और सूचना पर कारवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के बयान पर शख्स को आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम राजेश कुमार है। जो पराईवेट अस्पताल के रखरखाव विभाग में काम करता है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About Author

Please rate this

By admin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *