मशहूर वित्त विशेषज्ञ और निवेश गुरु भरतकुमार सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्वीट पत्राचार द्वारा देश की प्रगति के लिए कृषि सिंचाई जल प्रबंधन को एक अति महत्वपूर्ण विषय बताया हैं। देश के छोटे-बड़े सभी किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए किसी भी समय नल की टूटी खोलते ही चौबीस घंटे ३६५ दिन पानी उपलब्ध हो तो संपूर्ण भारत का मानचित्र हरा-भरा और खुशहाल होगा।
विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एक संदेश राज्यों के नाम जारी करने का आग्रह पीएम मोदी से कीया हैं, जिससे देश की सभी राज्य सरकारों को सिंचाई जल प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जा सकता हैं। सिंचाई जल प्रबंधन पर जो भी राज्य पूंजी निवेश करेगा उस राज्य में विकास के सैंकड़ों नए-नए द्वार खुलेंगे। मुनष्य के अलावा तमाम प्राणी मात्र के जीवन की सर्वप्रथम प्राथमिक आवश्यकता पानी हैं। देश की विकास यात्रा में करोड़ों लोगों की प्रगति के लिए सिंचाई जल वितरण-आपूर्ति प्रबंधन ही सैकड़ों समस्याओं का एक समाधान हैं। विकास के मार्ग पर जिसकी सोच जितनी बड़ी होगी विकास उतना ही विस्तार लेगा। जल प्रबंधन ही गांव, शहर अथवा राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा हैं।