- योग साधकों के साथ पूर्व विधायक कौशिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाई योग क्रियांओं में भागीदारी
समाचार निर्देश सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़ – 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहादुरगढ़ मंडल स्तरीय स्तरीय योग कार्यक्रम गरिमामयी ढंग से मनाया गया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक नरेश कौशिक व कर्मवीर राठी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र ने की। मंगलवार को हरि गार्डन वाटिका प्रांगण में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में भागीदारी निभाते हुए भारत को विश्व गुरू बनने की दिशा में सहभागिता निभाई। मंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आगाज पूर्व विधायक नरेश कौशिक व पूर्व चैयरमैन कर्मवीर राठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में योग क्रियाओं को करते हुए सुखद स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आम जन मानस को प्रेरित किया। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के तहत भागीदारी निभाई और उसके उपरांत बताया कि आज के योग दिवस पर मुख्य रूप से भाजपा चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठी को भी उपस्थित रहना था लेकिन उनकी रिस्तेदारी में एक चुनाव प्रचार के समय एक जवान मौत हो गई थी जिसकी आज शौक सभा में उपस्थित रहने के कारण आज इस कार्यक्रम में उपस्थित नही रह पाई Hide quoted text व आज के कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों को दिए संदेश में कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य पहचान है जिसके तहत हमें आध्यात्मिकता व शारीरिक परिपक्वता के रूप से स्वस्थ्य बने रहने में सहयोग मिलता है। आज योग के रूप में भारतीय संस्कृति की पहचान दुनियाभर में गूंजायमान हो रही है। योग एक व्यायाम ही नहीं है बल्कि मनुष्य जीवन में योग का संस्कारवान बनाने में भी अतुलनीय योगदान है। योग से न केवल सेहत में सुधार बल्कि मानसिक क्षमता का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कुशल सकारात्मक सोच के परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया भारत को योग गुरू मानते हुए अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी के मार्गदर्शन में योग के माध्यम से हर वर्ग को जोडऩे का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में योग का प्रदर्शन हमें अपने दैनिक जीवन में नित्य योग करने के लिए प्रेरित करता है। बहादुरगढ़ शहरी मंडल स्तर पर आयोजित 6वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों ने एक समान रूप उन्होंने योग दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाली सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, प्रतिभागियों, सहित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकताओं का धन्यवाद किया। पूर्व विधायक कौशिक व पूर्व चैयरमैन कर्मवीर राठी ने इस पुनीत अभियान में आहुति डालने वाली सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।इस योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र,मंडल महामंत्री रमेश राठी, मंडल उपाध्यक्ष उमेश सहगल, राजेश तवर विकास पाण्डेय व सामाजिक संस्था व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता साथी मोजूद रहे।